ePaper

Samastipur News:होल्डिंग एरिया में महानगरों के यात्रियों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था

Updated at : 21 Oct 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:होल्डिंग एरिया में महानगरों के यात्रियों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था

संरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पर्व से पहले एवं बाद की अवधि के लिए विस्तृत एवं व्यापक कार्ययोजना लागू की गई है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : आगामी छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, संरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पर्व से पहले एवं बाद की अवधि के लिए विस्तृत एवं व्यापक कार्ययोजना लागू की गई है. मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि सभी विभागों द्वारा भीड़ प्रबंधन के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है. यात्रियों के सुरक्षित आवागमन हेतु प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया से सभी अनावश्यक सामग्री, मलबा और स्क्रैप हटाए गये हैं. विभिन्न प्लेटफॉर्मों, यात्री पथों और पहुंच मार्गों पर पाये गये गड्ढों को भरकर समतल किया गया है. निर्माण स्थलों पर लाल रिबन व फ्लोरोसेंट बोर्ड की सहायता से उचित सुरक्षा घेराबंदी सुनिश्चित की गई है. पानी एवं प्रकाश व्यवस्था प्रतीक्षालयों, कमरों की समुचित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल सुविधा और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. आवश्यकतानुसार पानी की व्यवस्था (वाटर टैंकर) प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में भी की गई है. छठ पर्व के दौरान रेलवे ट्रैक के आसपास स्थित घाटों तालाबों की उचित बाड़बंदी सुनिश्चित की गई है.

वाणिज्यिक व यात्री सेवा

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए टिकट काउंटरों की उचित मैनिंग, अतिरिक्त पीआरएस यूटीएस काउंटर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. टिकटिंग उपकरण कार्यरत स्थिति में हैं. मोबाइल पर यूटीएस की सुविधा और हेल्प बूथों का संचालन सुनिश्चित किया गया है. तत्काल आरक्षण के दौरान प्रति पर्ची पर प्रतिहस्ताक्षर के लिए कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे.

””””मे आई हेल्प यू”””” काउंटर

यात्रियों को सही जानकारी और सहायता प्रदान करने हेतु वाणिज्यिक कर्मचारियों और आरपीएफ की तैनाती के साथ ये काउंटर शुरू किए गए हैं. यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु प्लेटफॉर्मों और होल्डिंग एरिया के बीच भीड़ के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाये गये हैं. जन आहार एवं खानपान आवश्यकतानुसार ””””जनता मील”””” की उपलब्धता एवं सामान्य श्रेणी के डिब्बों में खानपान सेवाओं को सुनिश्चित किया गया है.

वरिष्ठ नागरिकों सुविधा

वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा हेतु पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. सभी प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन हेतु अस्थाई सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है, जिसके द्वारा पूरे परिसर पर सुरक्षा दृष्टिकोण से निगरानी रखी जायेगी. आरपीएफ नियंत्रण कक्ष आरपीएफ नियंत्रण कक्ष को 24*7 मैंड किया गया है, जो राज्य पुलिस, नागरिक प्रशासन और अन्य विभागों के साथ समन्वय में कार्य करेगा.

परिचालन व समन्वय

अत्यधिक भीड़भाड़ की स्थिति में, मंडलीय नियंत्रण द्वारा हेडक्वार्टर को सूचित कर अधिसूचित ट्रेनों, विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की व्यवस्था की जाएगी. ट्रेनों के बर्थिंग प्लेटफॉर्म को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया गया है. अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के रेक स्टेशनों पर अल्प सूचना पर तैयार रखे गए हैं.

अत्यधिक भीड़ पर नियंत्रण

प्रस्थान से पहले यह सुनिश्चित किया जायेगा कि यात्रियों ने ट्रेनों में प्रवेश कर लिया हो. इस अवधि के दौरान मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर संचालित आपातकालीन नियंत्रण कक्षों को सक्रिय कर दिया गया है. मुख्य प्लेटफॉर्मों, कॉनकोर्स और सर्कुलेटिंग एरिया में मे आई हेल्प यू बूथों के साथ चिकित्सा सहायता बूथों का संचालन किया जा रहा है. आपात स्थिति से निपटने हेतु चिकित्सा स्टाफ की तैनाती पाली वार सुनिश्चित की गई है. इस बाबत पीआरओ आरके सिंह ने कहा कि समस्तीपुर मंडल छठ महापर्व के दौरान यात्रियों को अधिकतम सुविधा और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए सभी कर्मचारियों को सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन