Samastipur News:सप्तशक्ति संगम का हुआ आयोजन

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 12 Oct 2025 7:29 PM

विज्ञापन

लोक शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान में सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा के सभागार में सप्तशक्ति संगम का भव्य आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:रोसड़ा : लोक शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान में सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा के सभागार में सप्तशक्ति संगम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण के माध्यम से सामाजिक जागरण को बल देना था. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं वंदना के साथ हुआ. अध्यक्षता रोसड़ा नगर परिषद की सभापति मीरा सिंह ने की. उन्होंने कहा कि परिवार प्रथम पाठशाला एवं माता प्रथम गुरु होती है, जिससे सभ्य व सुसंस्कृत समाज का निर्माण होता है. अतः नारी सशक्तिकरण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. मुख्य अतिथि के रूप में सप्तशक्ति संगम उत्तर-पूर्व क्षेत्र संयोजिका डॉ पूजा ने संबोधित करते हुए कहा कि परिवार के सदस्यों के बीच संवाद की प्रगाढ़ता से ही संबंधों में मजबूती आती है. साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता भी समय की मांग है. पूनम कुमारी ने अपने संबोधन में भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि आज के संदर्भ में महिला सशक्तिकरण केवल सामाजिक नहीं,बल्कि राष्ट्रीय आवश्यकता बन चुकी है. कार्यक्रम में विशिष्ट माताओं के रूप में शिक्षिका अर्चना कुमारी एवं प्रधानाचार्या राज कुमारी को सम्मानित किया गया. मंच संचालन नैंसी गुप्ता ने किया. जबकि अर्चना राय ने अतिथि परिचय एवं स्वागत, प्रतिभा कुमारी ने प्रस्तावना, रीना कुमारी ने प्रश्नोत्तरी व पिंकी कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. सुष्मिता सिंह ने प्रेरणादायी महिलाओं की भूमिका पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी,जिसे उपस्थित जनों ने सराहा. विद्यालय की बहनों ने समूह गीत हम ही मातृशक्ति हैं एवं नवयुग का नव विचार आया प्रस्तुत कर वातावरण को ऊर्जावान बना दिया. कार्यक्रम में अंजू कुमारी, रेणु कुमारी, कोमल कुमारी, प्रीति कुमारी, पूनम सिंह, स्मिता कुमारी, सीता कुमारी, ममता कुमारी, सरिता कुमारी आदि की सक्रिय भूमिका रही. कार्यक्रम का सार यह रहा कि नारी सशक्तिकरण, पारिवारिक संवाद, पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरण के समन्वय से ही एक समरस एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है. यही संदेश सप्तशक्ति संगम से मिला. मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष बिनोद कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, नप के पूर्व मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह, विभाग निरीक्षक विनोद कुमार, प्रधानाचार्य रामचंद्र मंडल, प्रबंधन समिति सदस्य दिनेश मंडल, घनश्याम मिश्र, विजयव्रत कंठ, मनीष ठाकुर, रामबाबू दास, राम कुमार सिंह सहित कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं व काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन