समस्तीपुर वेदर: 18 मई को झुलसाएगी गर्मी, 38 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Updated:
विज्ञापन
Samastipur Weather update 18 may heatwave alert today

धूप से बचने के लिए चेहरा ढक कर जाती महिलाएं

Samastipur Weather: समस्तीपुर में 18 मई को मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है. तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. डॉक्टरों ने गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur Weather: समस्तीपुर जिले में रविवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. तेज धूप और बढ़ती उमस के कारण लोगों को दिनभर गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग ने तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है.

38 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

पूर्वानुमान के मुताबिक समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

विशेषज्ञों ने लोगों से धूप में कम निकलने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है. लगातार बढ़ती गर्मी से लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन