समस्तीपुर: आरपीएफ ने जीता यात्री का दिल, ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत वापस किया खोया सामान

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News dalsinghsarai rpf operation amanat returns lost bag bagh express passenger

यात्री को सामान का बैग लौटाती रेल पुलिस

Samastipur News: दलसिंहसराय आरपीएफ ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत बाघ एक्सप्रेस के यात्री का प्लेटफॉर्म पर छूटा कीमती बैग लौटाया. सोनपुर कंट्रोल रूम और रेल मदद की सूचना पर आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई कर सामान सुरक्षित बरामद किया था. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: दलसिंहसराय रेलवे सुरक्षा बल ने एक बार फिर ईमानदारी की मिसाल पेश की है. आरपीएफ पोस्ट दलसिंहसराय ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत ट्रेन में छूटा एक यात्री का बैग सामान सहित सही-सलामत उसके वास्तविक मालिक को लौटा दिया है. कीमती सामानों से भरा यह बैग वापस मिलने पर पीड़ित यात्री के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने रेल पुलिस का आभार जताया.

सुरक्षा नियंत्रण कक्ष और ‘रेल मदद’ से मिली थी सूचना

आरपीएफ के उप निरीक्षक राम सूरत कुमार ने बताया कि बीते दिनों सुरक्षा नियंत्रण कक्ष सोनपुर से ‘रेल मदद’ रेफरेंस नंबर पर एक शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत के अनुसार, गाड़ी संख्या 13020 बाघ एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे मधुबनी निवासी सिकंदर कुमार का एक काला बिट्टू बैग दलसिंहसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गिर गया था. सूचना मिलते ही दलसिंहसराय आरपीएफ पोस्ट ने मुस्तैदी दिखाते हुए बैग को तत्काल अपने कब्जे में लिया और सुरक्षित रख लिया.

सामान सुरक्षित पाकर यात्री ने जताया आरपीएफ का आभार

बैग मिलने की सूचना पर पीड़ित यात्री सिकंदर कुमार रविवार को दलसिंहसराय आरपीएफ चौकी पहुंचे. वहां तैनात एएसआई मनी कुमार ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैग की पहचान कराई और उसे सिकंदर कुमार को सौंप दिया. सिकंदर ने आरपीएफ कर्मियों के सामने ही बैग खोलकर अपने सामान की जांच की, जिसमें सभी कीमती सामान पूरी तरह सुरक्षित पाए गए. अपना खोया हुआ कीमती बैग वापस पाकर यात्री बेहद खुश नजर आया.

समस्तीपुर से कुणाल गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन