समस्तीपुर में रेल पुलिस के जवान पर हमला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2024 6:21 PM
समस्तीपुर में जीआरपी कर्मी को ब्लेड मार कर जख्मी किया
समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर जंक्शन पर पॉकेटमार ने रेल पुलिस जवान पर ब्लेड से हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जख्मी जवान की पहचान 283 अरुण कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार युवक समस्तीपुर जंक्शन के पूछताछ के पास पॉकेटमारी करने की प्रयास कर रहा था. युवक को जब रेल पुलिस के जवान ने दबोचना चाहा तो युवक ने ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल स्थिति में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर, घटना के बाद आक्रोशित यात्रियों ने हमलावर युवक की जमकर धुनाई कर दी. इससे घायल अवस्था में युवक को बाद में उसे रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. युवक की पहचान विक्रमपुर बांदे के रहने वाले राजेश कुमार के रूप में की गई है. बताते चलें कि शाम में वह पॉकेटमारी की घटना को अंजाम दे रहा था. इसी दौरान रेल पुलिस के जवान अरुण कुमार की नजर उस पर पड़ी थी. इसके बाद उसे पकड़ने का प्रयास किया. जवान की गर्दन पर युवक ने हमला कर दिया. यात्रियों की पिटाई से पॉकेटमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










