रोसड़ा को जाम से मिलेगी राहत, 57.84 करोड़ से बनेगा 13.8 किमी बाइपास

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा को जाम से मिलेगी राहत, 57.84 करोड़ से बनेगा 13.8 किमी बाइपास

रोसड़ा शहर वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहा था, लेकिन अब बाइपास परियोजना के निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। 57.84 करोड़ रुपये की लागत से 13.815 किलोमीटर लंबा बाइपास 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन

रोसड़ा: वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे रोसड़ा शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. रोसड़ा बाइपास परियोजना को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. करीब 57.84 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना की कुल लंबाई 13.815 किलोमीटर होगी. निर्माण कार्य को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी को काम सौंप दिया गया है.

18 महीने में तैयार होगा बाइपास

पथ निर्माण विभाग के अनुसार, बाइपास निर्माण की जिम्मेदारी मे. वीणा सिंह को दी गई है. परियोजना को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी. अब निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से काम में गति लाने की तैयारी है.

दो हिस्सों में बनेगा बाइपास

परियोजना के तहत उत्तरी और दक्षिणी बाइपास का निर्माण किया जाएगा.

उत्तरी बाइपास की शुरुआत कलवारा चौक (रोसड़ा-हथौड़ी कोठी मार्ग) से होगी. यह मार्ग लालपुर, मोहम्मदपुर और पवड़ा होते हुए ढरहा (एसएच-88) तक जाएगा. इससे उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाले वाहनों को सीधे राज्य उच्च पथ से जोड़ दिया जाएगा, जिससे शहर के अंदर वाहनों का दबाव काफी कम होगा.

वहीं दक्षिणी बाइपास की शुरुआत रहुआ (एसएच-55) से होगी और यह लालपुर (एसएच-55) तक जाएगा. इससे पश्चिम और दक्षिण दिशा से आने वाले वाहनों को रोसड़ा बाजार में प्रवेश किए बिना ही आगे बढ़ने की सुविधा मिलेगी.

जाम से मिलेगी राहत, सफर होगा आसान

बाइपास बनने के बाद रोसड़ा शहर में लंबे समय से बनी जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. खासकर समस्तीपुर, बेगूसराय और दरभंगा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शहर के भीतर से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव घटेगा और आम लोगों का आवागमन भी सुगम होगा.

लोगों को परियोजना से बड़ी उम्मीद

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से रोसड़ा में जाम सबसे बड़ी समस्या रही है. बाइपास बनने के बाद न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि व्यापार और परिवहन व्यवस्था को भी फायदा मिलेगा. लोगों को उम्मीद है कि विभाग तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर शहर को जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाएगा.

यह भी पढ़ें: धान, प्याज और मिश्रीकंद की खेती करने वाले किसान जरूर पढ़ें, कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की एडवाइजरी


विज्ञापन
Manoj Kumar Thakur

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन