समस्तीपुर: युवक की गला रेतकर हत्या, क्लिनिक से घर लौटते समय वारदात की आशंका

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का गला रेतकर हत्या कर दी गई. बंगरा थाना क्षेत्र के बच गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

मर्डर न्यूज: समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना बंगरा थाना क्षेत्र के बच गांव वार्ड-10 की है, जहां सड़क किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

सड़क किनारे झाड़ियों में मिला शव

मृतक की पहचान बच गांव वार्ड-10 निवासी स्वर्गीय राम प्रताप सिंह के पुत्र शंभू प्रसाद सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि शंभू प्रसाद सिंह बंगरा चौक के पास होम्योपैथी क्लिनिक चलाते थे.

क्लिनिक से लौटते समय हत्या की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार देर शाम क्लिनिक बंद कर शंभू साइकिल से घर लौट रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान बदमाशों ने रास्ते में धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया.

सुबह शव मिलने से फैली सनसनी

बुधवार सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना तत्काल बंगरा थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है.

यह भी पढे़ं: मोरवा में 20 से अधिक आंगनबाड़ी भवन बेकार, जर्जर झोपड़ियों में चल रहे केंद्र


विज्ञापन
Mukul Upadhayay

लेखक के बारे में

By Mukul Upadhayay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन