मगरदही घाट मंदिर में होगा बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती समारोह, समितियों का गठन
बैठक में मौजूद मध्यदेशीय वैश्य कानू संघ जिला इकाई कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर में बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती समारोह की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. मध्यदेशीय वैश्य कानू संघ ने 5 सितंबर को होने वाले इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कमर कस ली है. दूर-दराज के श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए विशेष व्यवस्था की जा रही है.
Samastipur News: समस्तीपुर में मध्यदेशीय वैश्य कानू संघ जिला इकाई ने बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती सह पूजन समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं. मंगलवार को शहर के मगरदही घाट स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. इस दौरान आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन और जिम्मेदारियों का भी निर्धारण किया गया.
5 सितंबर को होगा भव्य जयंती समारोह
संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 5 सितंबर को मगरदही घाट स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर में कानू समाज के कुलदेवता संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद की जयंती सह पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा. इससे एक दिन पहले 4 सितंबर को बाबा का न्योतन, भजन-कीर्तन और भव्य आरती का कार्यक्रम होगा.
दूर-दराज से पहुंचेंगे श्रद्धालु
बैठक में बताया गया कि जयंती समारोह में जिले के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक तैयारी शुरू कर दी है.
आयोजन को ऐतिहासिक बनाने पर जोर
कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का जन्मोत्सव पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं.
समाज से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज के आदर्श समाज को एकता, सेवा और सद्भाव का संदेश देते हैं. इसलिए जन्मोत्सव का आयोजन समाज की गरिमा के अनुरूप भव्य रूप से किया जाएगा.
बैठक में ये लोग रहे शामिल
बैठक में उपाध्यक्ष रामेश्वर साह, अशोक कुमार साह, सचिव मनोज कुमार, उपसचिव सुदेश चंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रो. बसंत कुमार, दिनेश कुमार, चंद्रशेखर साह, अशोक कुमार मुन्ना, चंदन साह, मुखिया अनिल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अनिल कुमार समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढे़ं: मोरवा में 20 से अधिक आंगनबाड़ी भवन बेकार, जर्जर झोपड़ियों में चल रहे केंद्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










