Samastipur News:जल जमाव की समस्या को लेकर किया सड़क जाम

पटोरी बाजार के सिनेमा चौक के निकट कई दिनों से लगा जल जमाव की समस्या से परेशान होकर लोगों ने पटोरी समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया.
Samastipur News:शाहपुर पटोरी : पटोरी बाजार के सिनेमा चौक के निकट कई दिनों से लगा जल जमाव की समस्या से परेशान होकर लोगों ने पटोरी समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया. लगभग एक घंटे तक हुई इस सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही. स्थानीय वार्ड पार्षद के आश्वासन पर सड़क जाम हटाया गया. मौके पर जय नारायण सिंह, अनिल साह, प्रिंस कुमार जायसवाल, मोहन साह, संजय कुमार कुशवाहा, गोविंद कुमार, सुमन कुमार, अनिल कुमार, सुधीर कुमार, विकास कुमार, विक्की कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




