Samastipur News:जंक्शन के यार्ड रिमॉडलिंग से बढेगी ट्रेनों की रफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:जंक्शन के यार्ड रिमॉडलिंग से बढेगी ट्रेनों की रफ्तार

समस्तीपुर जंक्शन के यार्ड रि मॉडलिंग अब वक्त की मांग बन चुकी है. यह ट्रेनों के रफ्तार और लेट लतीफी को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के यार्ड रि मॉडलिंग अब वक्त की मांग बन चुकी है. यह ट्रेनों के रफ्तार और लेट लतीफी को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. कई साल पहले यार्ड रि मॉडलिंग को लेकर समस्तीपुर व सोनपुर मंडल के बीच में बैठकों का दौर भी चला था. हालांकि फिलहाल यह योजना अपने अगले चरण के इंतजार में है. रेल मंडल के अधिकारियों की माने तो दरभंगा दोहरीकरण के साथ रिमॉडलिंग का कार्य होने के बाद ही इस योजना को रफ्तार मिल सकती है. फिलहाल समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेनों की संख्या के हिसाब से लाइन की बढ़ोतरी की डिमांड है. पुरानी योजना में मालगाड़ी के लिए अतिरिक्त रेल लाइन की व्यवस्था थी. इसके अलावा वाशिंग पिट के विस्तार की भी जरूरत है. वाशिंग पिट मिल जाने के बाद ट्रेनों की साफ सफाई का कार्य यहां से हो पायेगा. फिलहाल जो वाशिंग पिट उपलब्ध है. उसे पर सवारी ट्रेनों का ही साफ-सफाई हो पता है. दरभंगा दोहरीकरण में जंक्शन के कुछ यार्ड का विस्तार शामिल है. इसमें दरभंगा की ओर से आने वाली ट्रेनों के लिए अलग प्लेटफार्म की व्यवस्था की बात थी. काली मंदिर के बाद नए प्लेटफार्म को लेकर बात थी. इसके लिए जंक्शन के बाजार क्षेत्र में कुछ जगह को खाली भी कराया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन