Samastipur News:रजखा रामपुर के बुजुर्ग की पिटाई

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:रजखा रामपुर के बुजुर्ग की पिटाई

ताजपुर थाना क्षेत्र के रजखा रामपुर निवासी अब्दुल रहीम के बेटे मो. शरीफ के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:मोरवा : ताजपुर थाना क्षेत्र के रजखा रामपुर निवासी अब्दुल रहीम के बेटे मो. शरीफ के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. इस बाबत ताजपुर थाना में पीड़ित के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें दो लोगों को नामजद किया गया है. आरोपियों पर रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया गया है. ताजपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में घायल मो. शरीफ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. कांड संख्या 210 / 2025 दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की गई है. अनुसंधान की जिम्मेवारी सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार को सौंप गई है. घटना की बाबत पीड़ित के द्वारा पुलिस को बताया गया कि मोरवा दक्षिणी पंचायत निवासी रणजीत शर्मा के बेटे सोनल शर्मा और आनंदपुर निवासी देवेंद्र शर्मा के बेटे सुमित कुमार उर्फ सोनू शर्मा के द्वारा उनसे रंगदारी मांगते हुए रॉड से सर पर प्रहार किया गया. जिससे उसका सर फट गया. मोरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करने के बाद उसने पुलिस को आपबीती सुनाई. पीड़ित बुजुर्ग के नाक से लगातार हो रही ब्लीडिंग की वजह से उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन