जिले के 671 भवनों की छतों पर हो रहा वर्षा जल संचयन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2024 10:17 PM

विज्ञापन

जिले में छतों पर वर्षा जल संचयन की जा रही है. अब तक जिले के 671 भवनों की छतों पर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन

समस्तीपुर. जिले में छतों पर वर्षा जल संचयन की जा रही है. अब तक जिले के 671 भवनों की छतों पर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गयी है. इसमें सबसे अधिक 355 भवनों पर ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गयी है. वहीं दूसरे स्थान पर भवन निर्माण विभाग है, इस विभाग के द्वारा 155 सरकारी भवनों की छतों पर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गयी है. शिक्षा विभाग के द्वारा 121, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 34 तथा नगर एवं आवास विभाग के द्वारा आठ भवनों पर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गयी है. पंचायती राज विभाग के द्वारा एक भी छत पर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था नहीं गयी है. ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा विभूतिपुर में 26, बिथान में 24, दलसिंहसराय में पांच, हसनपुर में 14, कल्याणपुर में 24, खानपुर में 11, मोहनपुर में नौ, मोहिउद्दीननगर में 18, मोरवा में 20, पटोरी में 13, पूसा में 12, रोसड़ा में 17, समस्तीपुर में 20, सरायरंजन में 23, शिवाजीनगर में 13, सिंघिया में 15, ताजपुर में 15, उजियारपुर में 35, विद्यापतिनगर में 11 तथा वारिसनगर में 30 भवनों की छतों पर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गयी है. वहीं भवन निर्माण विभाग के द्वारा विभूतिपुर में 16, दलसिंहसराय में 18, हसनपुर में एक, कल्याणपुर में दो, खानपुर में सात, पटोरी में पांच, पूसा में चार, रोसड़ा में 19, समस्तीपुर में 76, सरायरंजन में दो, ताजपुर में दो तथा वारिसनगर में एक भवन की छत पर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गयी है.नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा रोसड़ा में चार और समस्तीपुर में चार भवनों की छतों पर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गयी है. शिक्षा विभाग के द्वारा विभूतिपुर में नौ,बिथान में तीन, दलसिंहसराय में चार, हसनपुर में सात, कल्याणपुर में नौ, खानपुर में छह, मोहनपुर में एक, मोहिउद्दीननगर में छह, मोरवा में छह, पटोरी में एक, पूसा में दो, रोसड़ा में आठ, समस्तीपुर में 14, सरायरंजन में नौ, शिवाजीनगर में आठ, सिंघिया में सात, ताजपुर में छह, उजियारपुर में पांच, विद्यापतिनगर में सात तथा वारिसनगर में तीन भवनों पर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गयी है. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विभूतिपुर में एक, बिथान में एक, दलसिंहसराय में दो, हसनपुर में एक, कल्याणपुर में दो, खानपुर में दो, मोहनपुर में एक, मोहिउद्दहीनगर में दो, मोरवा में तीन, पटोरी में दो, पूसा में तीन, रोसड़ा में दो, समस्तीपुर में छह, सरायरंजन में दो, सिंघिया में एक, ताजपुर में एक, उजियारपुर में दो भवनों की छतों पर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन