ePaper

Samastipur News:रेलवे की वृतांत पुरस्कार योजना शुरू, 10 हजार तक मिलेंगे

Updated at : 13 Apr 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:रेलवे की वृतांत पुरस्कार योजना शुरू, 10 हजार तक मिलेंगे

रेल यात्रियों के अनुभवों से रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे ने अखिल भारतीय स्तर पर रेल यात्रा वृतांत पुरस्कार योजना शुरू की है. इसका उद्देश्य हिंदी के प्रयोग को बढ़ाना देना भी है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : रेल यात्रियों के अनुभवों से रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे ने अखिल भारतीय स्तर पर रेल यात्रा वृतांत पुरस्कार योजना शुरू की है. इसका उद्देश्य हिंदी के प्रयोग को बढ़ाना देना भी है. सभी भारतीय नागरिकों के लिए हिंदी भाषा में रेलयात्रा वृतांत योजना 2025 शुरू की गई है. इसके तहत रेलकर्मियों व आमजन से उनकी रेल यात्रा के अनुभव आमंत्रित किये जायेंगे. इसमें हिंदी में लिखित सर्वोत्तम रेलयात्रा वृतांत के विजेताओं को पुरस्कार के रूप में राशि व प्रशस्ति पत्र दिये जायेंगे. वृतांत की शुरुआत में एक कागज पर बड़े अक्षरों में नाम, पदनाम, आयु, कार्यालय, निवास का पता, मातृभाषा व संपर्क के लिए मोबाइल नंबर, ई-मेल आदि का उल्लेख होना जरूरी है. इस योजना में भाग लेने के इच्छुक केंद्र व राज्य सरकार के कार्यरत कर्मियों को इस आशय का घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा कि उनके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक मामला लंबित नहीं है. इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को घोषणा पत्र में यह भी उल्लेख करना होगा कि संबंधित रेल यात्रा वृतांत उनकी मौलिक रचना है. इसे किसी अन्य पुरस्कार योजना के अंतर्गत पुरस्कृत नहीं किया गया है. प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि दो प्रतियों में सहायक निदेशक हिंदी (प्रशिक्षण) कमरा नंबर 316, कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली-110002 को 31 जुलाई तक भिजवा सकते हैं. योजना के तहत प्रथम 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 8 और तृतीय 6 हजार रुपये दिये जायेंगे. वृत्तांत हिंदी भाषा में और मौलिक रूप में होंगे. 5 लोगों को प्रेरणा व न्यूनतम 3 हजार शब्दों व पुरस्कार भी दिये जायेंगे. जिसमें अधिकतम 3500 शब्दों तक होना प्रत्येक व्यक्ति को पुरस्कार स्वरूप चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन