Samastipur News:अनुरक्षकों ने जुलूस निकाल कर किया समाहरणालय पर प्रदर्शन

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 20 Sep 2025 6:56 PM

विज्ञापन

बिहार राज्य अनुरक्षक संघ जिला कमेटी के अह्वान पर चीनी मिल चौक से जुलूस निकाल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला समाहरणालय का घेराव कर सभा की.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार राज्य अनुरक्षक संघ जिला कमेटी के अह्वान पर चीनी मिल चौक से जुलूस निकाल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला समाहरणालय का घेराव कर सभा की. अध्यक्षता जितेन्द्र कुमार कुशवाहा ने की. संचालन विष्णुदेव महतो ने किया. सभा में पंचायती राज विभाग से चयनित अनुरक्षकों को नगर निगम समस्तीपुर में स्थानांतरण कर यथावत रखने की मांग की गयी. वार्ड पार्षद द्वारा चयनित अनुरक्षकों की चाबी छीनने एवं ताला तोड़वा कर पानी टंकी को चलाने पर रोक लगाने की मांग की गयी. चयनित अनुरक्षकों को चाबी दिलाने की मांग की. इसके साथ ही नगर निगम समस्तीपुर कार्यालय से मुख्यमंत्री सात निश्चय नल-जल योजना में अनुरक्षक चयन का निकला लेटर उपलब्ध कराने का मामला उठाया. नल-जल योजना में चयनित अनुरक्षक पम्प ऑपरेटर, ग्रामीण, नगर निकायों, पीएचईडी को बकाया मानदेय का भुगतान कराने का आदेश देने की मांग की. नल जल योजना मे चयनित अनुरक्षक पम्प ऑपरेटर ग्रामीण, नगर निकायों, पीएचईडी विभाग को नियमित कराई जाए.नल जल योजना मे चयनित अनुरक्षक पम्प ऑपरेटर को व्यक्तिगत के बैंक खाता पर भुगतान कराई जाए. नल जल योजना मे चयनित अनुरक्षक पम्प ऑपरेटर ग्रामीण, नगर निकायों, पीएचईडी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाये. भाकपा माले जिला स्थाई समिति के सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार नौकरी देने के बजाय नौकरी छीन रही है. बड़ी संख्या में युवा को नौकरी से बिना कारण बताये बर्खास्त किया जा रहा है. उनकी बातें सुनने की बजाय सरकार दमन कर रही है. सभा को अशोक झा, राजा बाबू, रामप्रसाद महतो, दिलीप कुमार कुंवर, अजय कुमार पासवान, मुकेश कुमार महतो, अंजय सिंह, बिजली राम, मो. सबीर, शंकर पासवान, राजेश्वर प्रसाद सिंह, नरेन्द्र कुमार नागमणि, सुमन कुमार, विनोद कुमार, मनोज दास, मो. कलाम, जयप्रकाश सोनू, दीपक ठाकुर, रामबाबू पण्डित, विष्णुदेव महतो, जितेन्द्र कुमार कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन