Samastipur News:भारी वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:भारी वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव

डीएसपी वीरेन्द्र कुमार मेधावी एवं बीडीओ कुमोद रंजन की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने की.

विज्ञापन

Samastipur News:शाहपुर पटोरी : दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. डीएसपी वीरेन्द्र कुमार मेधावी एवं बीडीओ कुमोद रंजन की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने की. इसमें दुर्���ा पूजा एवं मेला के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाने, पूजा-पंडालों में महिला एवं पुरुषों का अलग-अलग लाइन लगाने एवं पूजा के दौरान बाजार में लगने वाली जाम की समस्या पर चर्चा की गई. सड़क जाम से निपटने के लिए लोगों द्वारा कई सुझाव दिये गये. पूजा के दौरान जाम से निपटने के लिए बड़ी गाड़ियों के बाजार में प्रवेश रोके जाने पर एवं अस्थायी ऑटो स्टैंड बनाने पर भी चर्चा की गई. अष्टमी से दशमी तक बाजार में गाड़ियों का प्रवेश बंद करने सहित कई विन्दुओं पर चर्चा की गई. मौके पर मुख्य पार्षद प्रियंका सुमन, उप मुख्य पार्षद संजय कुमार, प्रमुख सुरेश राय, भाजपा नेता मनोरंजन मोदीन, प्रभाष राय, डॉ अशरफ इमाम, जेई संतोष कुमार, नवीता कुमारी,अरविंद कुमार राय, मो. कमरुल, विजयकांत राय, संतोष कुमार चौधरी, सदानंद राय, कौशल किशोर मिश्रा, मुमताज अहमद बबलू, संजू राय, दिनेश चौधरी, देवेन्द्र राय, मिथिलेश कुमार वर्मा, मनोज राय, विजय पासवान सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन