Samastipur News:मोहिउद्दीननगर में धूमधाम से मनेगी पृथ्वीराज राज चौहान जयंती

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:मोहिउद्दीननगर में धूमधाम से मनेगी पृथ्वीराज राज चौहान जयंती

स्थानीय बाजार में रविवार को क्षत्रिय चेतना मंच की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आहूत की गई.

विज्ञापन

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर : स्थानीय बाजार में रविवार को क्षत्रिय चेतना मंच की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आहूत की गई. जिसकी अध्यक्षता मंच उमाशंकर सिंह ने की. संचालन सचिव चंदरशेखर सिंह ने किया. इस दौरान सदस्यों आगामी 31 जनवरी को पृथ्वीराज चौहान की जयंती पूरे धूमधाम व भव्यता के साथ मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की. कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसहभागिता, सांस्कृतिक आयोजन एवं प्रचार-प्रसार की रणनीति पर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे. इसके साथ ही क्षत्रिय चेतना मंच के स्थायी कार्यालय की स्थापना व पृथ्वीराज चौहान जी की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने के प्रस्ताव पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया. इस क्रम में सदस्यों ने इसे सामाजिक चेतना, ऐतिहासिक गौरव और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. जयंती समारोह में राजनीतिक क्षेत्र के कई दिग्गजों को आमंत्रण भेजने पर सहमति जताई गई. इस मौके पर कोषाध्यक्ष विश्जय कुमार सिंह, संरक्षक सुरेश्वर प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, उप सचिव अमित कुमार सिंह, गुलाब सिंह, पप्पू सिंह, रामबाबू सिंह, संजीव सिंह, राणा संजीव सिंह, विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, अभिजीत कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह मौजूद थे. अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठनात्मक कार्यों को गति देने व जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन