Samastipur News:सामाजिक व राजनीतिक विचार वर्तमान समय में भी प्रासंगिक

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:सामाजिक व राजनीतिक विचार वर्तमान समय में भी प्रासंगिक

शहर के विमेंस कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलिका मिश्रा द्वारा जयप्रकाश नारायण जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : शहर के विमेंस कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलिका मिश्रा द्वारा जयप्रकाश नारायण जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने की. प्रधानाचार्य ने कहा कि जेपी के सामाजिक विचारों में समान वितरण, समान अधिकार एवं समान सामाजिक आचार संहिता के पक्षधर थे. वह समाज में एक ऐसे समाज की व्यवस्था स्थापित करना चाहते थे, जिसमें एक वर्ग से दूसरे वर्ग के मध्य बहुत बड़ा अन्तर न हो. डॉ. मधुलिका मिश्रा ने कहा कि जय प्रकाश नारायण ने राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं माना. उनके अनुसार राजनीति का उद्देश्य समाज में नैतिकता, सेवा और न्याय की स्थापना होना चाहिए. राज्य व्यवस्था की पुनर्रचना का एक सुझाव में जयप्रकाश नारायण ने पंचायती राज योजना के माध्यम से विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया पर बल दिया. जयप्रकाश नारायण के सामाजिक एवं राजनीतिक विचार वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है. प्रो. सुरेश शाह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण दलविहीन लोकतंत्र के समर्थक विचारक थे. डॉ. लालिमा सिन्हा ने कहा कि जयप्रकाश नारायण गांधीवादी विचारधारा से प्रभावित समाजवादी नेता थे. प्रो. रंजन कुमार ने कहा कि जय प्रकाश नारायण के सामाजिक विचारों पर राममनोहर लोहिया के सामाजिक दर्शन का प्रभाव परिलक्षित होता है. राजनीति विज्ञान की छात्रा नमिता रॉय द्वारा मंच संचालन का कार्य किया गया. छात्रा उदिता, गुड़िया, दीपम, अंजली, सिमरन, हिमांशी, नमिता, साक्षी, राफिया आदि ने भी जेपी के व्यक्तित्व पर भाषण के माध्यम से प्रकाश डाला. अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विजय गुप्ता ने समग्र क्रांति पर जय प्रकाश नारायण के विचारों की विस्तृत चर्चा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन