Samastipur : पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से नशेड़ी समेत सात को दबोचा

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 10 Jun 2025 5:03 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

हसनपुर . थाना क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले के विशनपुर के रंजीत साह जो वर्तमान में हसनपुर बाजार में रहते हैं उसको 750 मिली की आठ बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं बेगूसराय जिले के खोदाबंदपुर थाना के मंसूर गांव के नशेड़ी ब्रजेश कुमार, हसनपुर थाना क्षेत्र के गिजरी के विपिन कुमार, थाना क्षेत्र के बंगराहा के कुंदन कुमार यादव, मालदह के राजू साह, बिथान थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग के दिलीप यादव, हसनपुर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के संतोष कुमार साह को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि नशेड़ी व शराब कारोबार में संलिप्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन