पहली जुलाई से सवारी ट्रेनों के बदले जायेंगे नंबर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 10:39 PM

विज्ञापन

रेलवे ने आगामी एक जुलाई से सवारी ट्रेनों को फिर से नियमित रूप से चलने का निर्णय किया है. शून्य संख्या हटाकर ट्रेन पुराने ढंग से चलाई जायेगी.

विज्ञापन

समस्तीपुर : रेलवे ने आगामी एक जुलाई से सवारी ट्रेनों को फिर से नियमित रूप से चलने का निर्णय किया है. शून्य संख्या हटाकर ट्रेन पुराने ढंग से चलाई जायेगी. स्पेशल का दर्जा एक जुलाई से प्रभावित नहीं होगा. ऐसे में सवारी ट्रेनों के नंबर बदल जायेंगे. कोरोना काल के दौरान सवारी ट्रेनों को जीरो नंबर लगाकर नई संख्या दी गई थी. जबकि अब पुराने संख्या के अनुसार ट्रेन परिचालन की जायेंगे. समस्तीपुर से रवाना होने वाले लगभग दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के पुराने नंबर होंगे. जबकि मंडल में अधिकांश सवारी ट्रेनों के नंबर फिर से पुराने रूप में हो जायेंगे. इसमें दरभंगा-रक्सौल और रक्सौल-नरकटियागंज, सहरसा-समस्तीपुर, पूर्णिया-सहरसा, बरौनी- समस्तीपुर, समस्तीपुर-सोनपुर, समस्तीपुर-दरभंगा, समस्तीपुर-जयनगर, समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर आदि सवारी ट्रेन प्रमुख रूप से शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन