निवर्तमान एसडीओ दिलीप कुमार को सामाजिक संगठनों ने दी भावभीनी विदाई

समारोह में मौजूद निवर्तमान एसडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के निवर्तमान एसडीओ दिलीप कुमार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने होली मिशन हाई स्कूल में भावभीनी विदाई दी. उनके निष्पक्ष प्रशासन और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की गई. कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही.
Samastipur News: सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में शहर के होली मिशन हाई स्कूल में निवर्तमान एसडीओ दिलीप कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया.
कार्यशैली और जनसरोकारों की हुई सराहना
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एसडीओ दिलीप कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्पक्ष प्रशासन, जन सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता और विकासोन्मुख कार्यशैली से समस्तीपुर की जनता का विश्वास अर्जित किया.
इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.
विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता होली मिशन हाई स्कूल के निदेशक धर्मांश रंजन अंकुर ने की, जबकि संचालन एनजीओ संघ बिहार के सचिव एडवोकेट डॉ. संजय कुमार बबलू ने किया.
समारोह में आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, सिविल सोसाइटी समस्तीपुर के सचिव केशव किशोर प्रसाद, माउंट लिटरा के निदेशक अमित सिंह, डॉ. अमरेन्द्र कुमार, आलोक कुमार सिंह, ईडन वेल्फेयर ट्रस्ट के चेयरमैन बृजकिशोर कुमार, सेल्को सोलर लाइट के शाखा प्रबंधक यशवंत कुमार राय, आनंद कुमार, संजीव कुमार सिन्हा, मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक राज कुमार राय, राज कौशल प्रसाद, विजय मिश्रा, प्रो. जितेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र राय, सूरज कुमार, राजीव सिंह, पप्पू सिंह, विपिन मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










