Samastipur News:गश्ती दल को आपराधिक इतिहास वालों की सूची उपलब्ध कराने का आदेश

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:गश्ती दल को आपराधिक इतिहास वालों की सूची उपलब्ध कराने का आदेश

डीएसपी सदर टू संजय कुमार ने अधीनस्थ थाने के पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की.

विज्ञापन

Samastipur News: कल्याणपुर : डीएसपी सदर टू संजय कुमार ने अधीनस्थ थाने के पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. इसमें क्राइम कंट्रोल को लेकर टास्क दिये गये. इसे हर हाल में पूरा करना का आदेश दिया है. उन्होंने क्षेत्र के चिन्हित अपराधियों के लिए एक सूची तैयार करने काे कहा है. साथ ही उसकी गतिविधि की जानकारी रखने का निर्देश दिया है. थाने के गांवों में जिसका कोई आपराधिक इतिहास है तो गश्ती दल को गांववार सूची उपलब्ध रहने का निर्देश दिया है. ताकि गश्ती दल द्वारा उस क्षेत्र में प्रवेश करने पर पूरी तहकीकात करते रहें. मौके पर डीएसपी ने बड़ी घटना घटित होने पर आसपास के थाना क्षेत्र के लिए कॉर्डिनेशन बनाने के लिए थाने के महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस मौजूदगी की भी बात कही. ताकि कुछ मिनटों में उस क्षेत्र को सील किया जा सके. वहीं पूर्व से लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, वारिसनगर थानाध्यक्ष शशि शंकर कुमार, खानपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, चकमेहसी थाना की ओर से एसआई राम नारायण महतो, कल्याणपुर थाना की ओर से एसआई गुड्डू कुमार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन