Samastipur News:संपन्न हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:संपन्न हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा

अभिरुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से कामेश्वर नारायण सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक किशनपुर टभका में ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा हुई

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी बिहार पटना के तत्वाधान में शनिवार एवं रविवार को छात्र-छात्राओं को गणित एवं विज्ञान के क्षेत्र में जागरूक करने एवं अभिरुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से कामेश्वर नारायण सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक किशनपुर टभका में ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा हुई. श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स 2025 एवं सर सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस 2026 का ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में हुआ. कक्षा 6 से कक्षा 12 तक प्रतिदिन चार पालियों में छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए. प्राचार्य डॉ आफताब अंजुम ने बताया कि ऐसी प्रतियोगी परीक्षा छात्रों में गणित और विज्ञान के प्रति रुचि व प्रतिभा को बढ़ावा देती है. संचालन संस्थान के नोडल पदाधिकारी डॉ मो. कैसर हाशमी एवं व्याख्याता डॉ कृष्ण कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन