ePaper

Railway news from Samastipur:हसनपुर में अमृत भारत के ठहराव को लेकर पदाधिकारी चुस्त-दुरुस्त

Updated at : 23 Apr 2025 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
Railway news from Samastipur:हसनपुर में अमृत भारत के ठहराव को लेकर पदाधिकारी चुस्त-दुरुस्त

अमृत भारत ट्रेन के हसनपुर रोड जंक्शन पर पहले दिन ठहराव को लेकर रेल प्रशासन व स्थानीय लोग तैयारी में जुटे हैं. इसको लेकर गुरुवार को कार्यक्रम होगा.

विज्ञापन

Railway news from Samastipur:हसनपुर : अमृत भारत ट्रेन के हसनपुर रोड जंक्शन पर पहले दिन ठहराव को लेकर रेल प्रशासन व स्थानीय लोग तैयारी में जुटे हैं. इसको लेकर गुरुवार को कार्यक्रम होगा. जिसमें बिथान से आने वाली मेमू ट्रेन व सहरसा से आने वाली अमृत भारत का स्वागत किया जायेगा. इसमें क्षेत्र के लोग भी आमंत्रित किये गये हैं. स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र कुमार रजक ने बताया कि स्टेशन के बाहरी, भीतरी परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया व ट्रैक की साफ-सफाई जारी है. इसको लेकर बुधवार को स्टेशन कर्मी सहित आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए गश्त लगाया. सांसद प्रतिनिधि बैद्यनाथ झा ने बताया कि गुरुवार का दिन हसनपुर के लिए गौरव का है. उन्होंने बताया कि स्थानीय सांसद राजेश वर्मा की मेहनत के प्रतिफल के कारण दशकों के बाद हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी के गाड़ी का ठहराव होगा. हसनपुर-बिथान खंड पर ट्रेन का परिचालन होगा. मौके पर आरपीएफ प्रभारी एलबी राम, रेल थानाध्यक्ष राजेश पासवान, एएसआई संजीत प्रसाद, कुमार शानू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन