Samastipur News:पर्यवेक्षक ने किया विधानसभा क्षेत्र का दौरा
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 22 Oct 2025 6:38 PM
चुनाव पर्यवेक्षक अरविंद अग्रवाल ने बुधवार को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. इसमें कल्याणपुर विधानसभा के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत वल्नरेबल मतदान केंद्र के चिन्हित टोला का भ्रमण किया.
Samastipur News:कल्याणपुर : चुनाव पर्यवेक्षक अरविंद अग्रवाल ने बुधवार को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. इसमें कल्याणपुर विधानसभा के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत वल्नरेबल मतदान केंद्र के चिन्हित टोला का भ्रमण किया. वहां के लोगों से भ्रमण के दौरान मतदान के दौरान होने वाली संभावित कठिनाइयों की जानकारी ली. लोगों ने बताया गया कि कोई दिक्कत नहीं है. क्षेत्र में हमेशा सक्रिय है. वहीं पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया जाता है. जिसके कारण लोगों में विश्वास का माहौल है. सेक्टर अधिकारी पुलिस पदाधिकारी के द्वारा भी भ्रमण किया जाता रहा है. किसी प्रकार का कोई डर आशंका का के बारे में भी जानकारी ली. लोगों द्वारा बताया गया कि ऐसी कोई बात नहीं है. मतदाता पर्ची वितरण का भी निरीक्षण किया गया. मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं को भी देखा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










