ePaper

samastipur: एसटीएफ ने हथियार के साथ कुख्यात अपराधी को दबोचा

Updated at : 01 Jun 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
samastipur: एसटीएफ ने हथियार के साथ कुख्यात अपराधी को दबोचा

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम व जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुये कुख्यात अपराधी जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर . बिहार एसटीएफ की विशेष टीम व जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुये कुख्यात अपराधी जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है. जितेन्द्र मोहिउद्दीननगर थाने के रमैया भदैया निवासी रामानंद राय का पुत्र बताया जाता है. एसटीएफ की विशेष टीम व जिला पुलिस ने नगर थाने क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल बरामद किया है. अपराधी के खिलाफ नगर थाने में थाना कांड संख्या- 143/ 25 दर्ज किया है. प्राथमिकी 25(1-बी)ए /26 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गयी है. पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को कई अहम सुराग दिये है. उसकी निशानदेही पर पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. एसटीएफ व जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराधी को हथियार के साथ दबोचने में कायम हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन