Samastipur News:नीतीश सरकार महिलाओं का उत्थान किया : प्रदेश अध्यक्ष
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 19 Sep 2025 6:46 PM
कल्याणपुर विधानसभा एनडीए का सम्मेलन करुआ बुनियाद स्वामी इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को हुई.
Samastipur News: कल्याणपुर : कल्याणपुर विधानसभा एनडीए का सम्मेलन करुआ बुनियाद स्वामी इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को हुई. सम्बोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश की नीतीश सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए जो काम किया है वह किसी सरकार ने नहीं किया है. यही वजह है कि बिहार की महिलाएं आज नीतीश कुमार के साथ खड़ी हुई है. सरकार ने 10 हजार की सहायता राशि महिलाओं को देने की घोषणा की है. ताकि वह आत्मनिर्भर हो सके. 125 यूनिट बिजली बिल के फ्री होने से लोग लाभान्वित हो रहे हैं. स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री माहेश्वर हजारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास किया है. समाज के हर तबके के उत्थान के लिए सरकार ने काम किया है. इस क्षेत्र का विधायक होने के नाते विधानसभा के हर पंचयात और गांव में विकास करने किया गया है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनायें ताकि बिहार का विकास और तेज रफ़्तार से हो सके. बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार बिहार को विकास के मार्ग पर तेजी से चला रही है. आप लोग एकबार फिर से एनडीए की सरकार बनाने में अपना भरपूर सहयोग दें. सम्मेलन को विधान पार्षद देवेश कुमार ने बताया कि डबल इंजन की सरकार में तेजी से चहुमुंखी विकास जारी है. इस कड़ी में गरीबों के लिए मोदी नीतीश की सरकार ने जीवन उत्थान के लिए प्रधानमंत्री आवास, उज्वला योजना से मुफ्त में गैस कनेक्शन स्वावलंबन के लिए महिलाओं को चरणबद्ध राशि दी जाने की योजना शुरू की गई है. पूर्व विधायक मंजू कुमारी, लोजपा आर अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह, रालोमो के अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, हम के अध्यक्ष धीरज ठाकुर, जदयू नेता प्रो. तकी अख्तर, मधुरेंदु पाण्डेय, शकुंतला वर्मा, चितरंजन राय, रामदेव महतो, विजय सिंह, भाजपा नेता विमला देवी, विजय शर्मा, भोला सिंह, कृष्ण गोपाल शर्मा, उमेश चंद्र प्रसाद कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने की. संचालन जदयू जिलाध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने किया. धन्यवाद ज्ञापन लोजपा आर नेता राजकिशोर हजारी ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










