Samsatipur : समस्तीपुर से अयोध्या होते हुए आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई गरीब रथ ट्रेन

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 10 Apr 2025 7:11 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई गरीब रथ ट्रेन दी गई है.

विज्ञापन

Samsatipur : समस्तीपुर . समस्तीपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई गरीब रथ ट्रेन दी गई है. यह ट्रेन सहरसा से दरभंगा होते हुए समस्तीपुर आयेगी. इसके साथ ही अयोध्या कैंट होते हुए आनंद विहार टर्मिनल को जायेगी. 05577 संख्या के साथ गरीब रथ ट्रेन सहरसा से हर गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी. जबकि आनंद विहार टर्मिनल से यह शनिवार और सोमवार को रवाना होगी. 05577 संख्या के साथ ट्रेन रात में आठ बजे सहरसा से खुलेगी. यह समस्तीपुर रात में 12:55 बजे आयेगी. जबकि आनंद विहार टर्मिनल पहुंचने के ट्रेन का समय रात 12:30 है. अयोध्या कैंट यह स्टेशन दिन में एक बजे पहुंचेगी. वापसी में 05578 संख्या के साथ गरीब रथ ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 5:15 में रवाना होगी. समस्तीपुर यह ट्रेन सुबह 4.05 में पहुंचेगी. सहरसा इसके पहुंचने का समय 10:30 है. जबकि अयोध्या कैंट स्टेशन शाम में 5 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन सहरसा से झंझारपुर, दरभंगा होते हुए समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा लखनऊ, मुरादाबाद होते हुए रवाना होगी. 25 मई तक यह ट्रेन अलग-अलग तिथियों में रवाना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन