समस्तीपुर कॉलेज में परित्यक्त भवन से मिला अज्ञात युवक का सड़ा- गला शव, हत्या की आशंका

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर कॉलेज के एक पुराने भवन में अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है और मामले की जांच कर रही है।
प्रतिनिधि, समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के अंदर एक परित्यक्त भवन से बुधवार को एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. जिसके बाद कालेज कैंपस व आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बैंक में जरूरी काम काज के लिए बैठा था. तभी महाविद्यालय कैंपस के सटे एक मकान मालिक ने मोबाइल पर कालेज कैंपस से दुर्गंध फैलने की सूचना दी. उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और शव परित्यक्त भवन के अंदर एक शव बरामद किया. प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज कैंपस के पीछे परित्यक्त भवन के क्षेत्र खुला है. पिछले कई माह से लोगों की आवाजाही बंद थी और इधर, एक माह ग्रीष्मकालीन अवकाश भी था. आशंका है कि इसी बीच वारदात हुई हो. घटनास्थल पर मृतक का शव काफी हद तक सड़-गल चुका है, जिसके कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो साक्ष्य घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए. प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. फिलहाल शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है. थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










