फर्जी टिकट : एक ही पीएनआर पर यात्रा, यात्री एक दूसरे को पहचानते भी नहीं

प्रतीकात्मक तस्वीर
समस्तीपुर रेल मंडल में फर्जी टिकट का बड़ा खुलासा। पवन एक्सप्रेस में दलाल एक ही पीएनआर पर अनजान यात्रियों को सफर करा रहे हैं, यात्री हो रहे हैं गिरफ्तार।
प्रतिनिधि, समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे में फर्जी टिकट के मामले सामने आ रहे हैं. खास कर पवन एक्सप्रेस में दलालों की निगाह है. ऐसे में दलालों के खेल में यात्री सलाखों के पीछे जा रहे हैं. कंफर्म टिकट की चाहत में किया गया गुनाह यात्रियों के लिए परेशानी का सबक बनते जा रहा है. अकेले छोड़िए फर्जी टिकट के खेल में तो परिवार सहित भी लोग यात्रा करने कर रहे हैं. एक पीएनआर अलग-अलग यात्री पवन एक्सप्रेस में टिकट के मामले में कई बात सामने आई है. एक पीएनआर के यात्री एक दूसरे को पहचानते भी नहीं है. मगर एक ही पीएनआर पर दलाल उन्हें सफर करवाते हैं. देश के छोटे स्टेशनों से तत्काल टिकट की बुकिंग होती है. इसके बाद इसे अन्य संसाधनों का उपयोग करते हुए कई बार टिकट पर मारकर भी लगा दिया जाता है. टिकट दलाल यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों में टिकट उपलब्ध कराते हैं. साथ ही यह भी कहते हैं कि फलाना स्टेशन से इसी पीएनआर पर दूसरा यात्री भी चढ़ेगा. भोले यात्रियों को झांसा में लेते हुए यह दलाल दोगुने चौगुने दाम पर टिकट उपलब्ध कराते हैं. मंडल रेल प्रशासन की टीम पूरे डिवीजन में ऐसे मामले में घर पकड़ करने में लगी हुई है. साथ ही मामला भी दर्ज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










