नव विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

Updated at : 08 Jun 2024 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
नव विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

शहर के मेन बाजार स्थित काली स्थान वार्ड 5 में शुक्रवार की देर रात ससुराल वाले ने एक नव विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार स्थित काली स्थान वार्ड 5 में शुक्रवार की देर रात ससुराल वाले ने एक नव विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान काली स्थान निवासी विकास कुमार की पत्नी मौसम कुमारी (19) के रूप में की गई है. सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता विनय सिंह, माता मंजू देवी सहित अन्य परिजनों ने ससुराल वाले पर बेटी के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति विकास कुमार को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़ कर फरार हो गये. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार के सदस्यों से पूरी जानकारी लेते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन को आवश्यक निर्देश दिये. घटना को लेकर मृतका के पिता खगड़िया निवासी विनय सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व तीन अप्रैल को बेटी की शादी बलुआही के ठाकुरबाड़ी में विकास से की थी. महज दो माह में बेटी की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी. मृतका के अन्य रिश्तेदार शशिभूषण सिंह के साथ मां और चाची का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतका की मां मंजू देवी ने बताया की बेटी की शादी के बाद वह सही से बात नहीं करती थी. फोन करने पर कई बात छुपा लेती थी. शादी के बाद विदाई तक नहीं हुई थी. आज विदाई को लेकर इसके पिता आने वाले थे, लेकिन सुबह फोन करने पर बताया गया कि बेटी मर गई है. इधर, पुलिस विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते में जुटी हुई थी. मौके पर अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, दारोगा अन्नू सिंह, रंजीत सिंह, नरेश पासवान सहित कई पुलिस बल मौजूद थे. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मृत महिला के शव को जब्त किया गया है. एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जांच करते हुए कुछ सैंपल अपने साथ ले जा रही है. मृतका के परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. दो पत्नियों को पहले भी छोड़ चुका है आरोपी पति आरोपी पति विकास कुमार जल संसाधन विभाग में वरीय लेखपाल के पद पर दलसिंहसराय के एनएच 28 ढेपुरा स्थित कार्यालय में कार्यरत था. मोहल्लरवासियों के अनुसार विकास कुमार इससे पूर्व भी दो शादी की थी. लेकिन, दोनों पत्नियों को छोड़ चुका है. मृतका मौसम तीसरी पत्नी थी. लोगों ने बताया कि पहली शादी नवादा जिले में हुई थी. उस पत्नी से एक बेटी भी हुई थी. लेकिन, पारिवारिक विवाद से तंग आकर पत्नी छोड़ कर चली गई. जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है. जबकि दूसरी शादी एक विधवा लड़की से बख्तियारपुर में की. महज तीन से चार माह बाद ही विकास को छोड़ कर चली गई. लोगों ने बताया कि वह पत्नी के साथ मारपीट करने के साथ अन्य दुर्व्यवहार भी करते थे. जिससे तंग आकर दूसरी पत्नी भी छोड़ कर चली गई. लोगों का कहना था कि वह बार-बार लड़की बदल कर शादी करने के बाद उसे व उसके परिवार वालों को रुपये देकर छोड़ देता था. इस बार भी कोई गरीब की बच्ची मिल गई होगी. जिससे शादी करने की उम्मीद से तीसरी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन