डेढ़ माह बाद भी कुशेश्वर राय हत्याकांड का खुलासा नहीं, परिजनों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

ताजपुर थाना (फाइल फोटो)

ताजा मामला ताजपुर थाना क्षेत्र का है, जहां कुशेश्वर राय की निर्मम हत्या के डेढ़ महीने बाद भी पुलिस अपराधियों का सुराग तक नहीं लगा पाई है. परिजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल है.

विज्ञापन

Tajpur Police: ताजपुर थाना क्षेत्र की हरपुर भिंडी पंचायत में करीब डेढ़ माह पहले हुई कुशेश्वर राय की हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है. घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है. इससे परिजनों में नाराजगी और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है.

पीट-पीटकर की गई थी हत्या

जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ माह पहले अपराधियों ने कुशेश्वर राय की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. आरोप है कि घटना के दौरान उनके पास मौजूद कुछ रुपये भी छीन लिए गए थे. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी.

अब तक नहीं हुआ खुलासा

घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी, लेकिन अब तक हत्या के कारणों और इसमें शामिल आरोपियों का खुलासा नहीं हो सका है. लंबा समय बीत जाने के बावजूद मामले में कोई ठोस सफलता नहीं मिलने से परिजन निराश हैं.

पीड़ित परिवार ने की जल्द कार्रवाई की मांग

मृतक की पत्नी इंदु देवी ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और तेज जांच कराने तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. उनका कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी होने तक परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद अधूरी है.

यह भी पढ़ें:

उत्तर बिहार में 9 से 13 अगस्त तक बारिश के आसार, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी


विज्ञापन
Manoj Kumar Verma

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन