10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर बैठक

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

उजियारपुर प्रखंड में विभिन्न जनसंगठनों ने 10 अगस्त को समस्तीपुर में प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन की सफलता के लिए बैठक की। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा जनता पर थोपे जा रहे विभिन्न टैक्सों का विरोध करना है।

विज्ञापन

Jail Bharo Andolan: उजियारपुर प्रखंड के गावपुर पंचायत वार्ड संख्या छह में विभिन्न जनसंगठनों की ओर से शुक्रवार को बैठक आयोजित कर 10 अगस्त को समस्तीपुर में प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई. बैठक की अध्यक्षता उमेश मल्लिक ने की.

टैक्स वृद्धि के विरोध में आंदोलन का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता शाह जफर ईमाम ने कहा कि सरकार जनता पर होल्डिंग टैक्स, रोड टैक्स, सफाई टैक्स और पानी टैक्स सहित कई तरह के कर थोप रही है. उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के विरोध में 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जाएगा.

मनरेगा और रोजगार के मुद्दे भी उठे

खेमयू के राज्य महासचिव रामाश्रय महतो ने कहा कि मनरेगा योजना के स्वरूप में बदलाव कर मजदूरों के अधिकारों से समझौता किया जा रहा है. उन्होंने सरकार से मनरेगा को प्रभावी ढंग से लागू करने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और छात्रों की परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से कराने की मांग की.

बैठक में किसान सभा के अंचल अध्यक्ष अवधेश मिश्र, खेमयू अंचल सचिव कुंवर प्रसाद सहनी, छोटे पासवान, ब्यास पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पांच दिनों से बिजली गुल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन