बाढ़ समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिंघिया प्रखंड मुख्यालय में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण स्थगित कर दी गई. जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य, पीएचईडी, मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के न आने पर कड़ी नाराजगी जताई. क्षेत्र की सूखे की मार पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

Singhia News: सिंघिया प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में शुक्रवार को आयोजित बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक प्रमुख विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण स्थगित करनी पड़ी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू ने की, जबकि संचालन अंचलाधिकारी मोनी कुमारी ने किया.

विज्ञापन

अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पीएचईडी, मनरेगा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे. इस पर प्रमुख, उप प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी जताई. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जिन विभागों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होनी थी, उनके अधिकारी ही बैठक में मौजूद नहीं थे.

'बाढ़ नहीं, अब सूखे की मार झेल रहा क्षेत्र'

उप प्रमुख रिंकू सिंह ने कहा कि सिंघिया अब बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नहीं, बल्कि सूखाग्रस्त क्षेत्र बन गया है. अधिकांश नदियों और पोखरों में पानी नहीं है, जिससे किसानों को सिंचाई में भारी परेशानी हो रही है. उन्होंने किसानों के हित में ठोस और त्वरित कदम उठाने की मांग की.

निंदा प्रस्ताव लाने की उठी मांग

प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति में बैठक जारी रखना उचित नहीं है. इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति से बैठक स्थगित कर दी गई. बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करने की भी मांग उठी.

अंचलाधिकारी मोनी कुमारी ने बताया कि प्रमुख विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण बैठक स्थगित की गई है. अगली बैठक की तिथि जल्द तय की जाएगी.

सूचना नहीं मिलने का भी आरोप

बैठक के दौरान कई विभागों के अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि उन्हें बैठक की सूचना समय पर नहीं मिली थी.

बैठक में बीडीओ विवेक रंजन, बीएओ सत्यम कुमार, बीईओ मनोज झा, पशुचिकित्सा विभाग के पवन कुमार, मुखिया चंद्रमनी सिंह, रामस्वारथ यादव, मुरारी ठाकुर, नीरज परासर सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:

सकरी–हरनगर रेलखंड पर 8 घंटे का ब्लॉक, दो पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन