ePaper

उत्तर बिहार में माॅनसून सक्रिय, होगी अच्छी बारिश

Updated at : 02 Jul 2024 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर बिहार में माॅनसून सक्रिय, होगी अच्छी बारिश

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 03 से 07 जुलाई 2024 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 03 से 07 जुलाई 2024 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में माॅनसून के सक्रिय रहने की संभावना है, जिसके कारण उत्तर बिहार के सभी जिलों में अच्छी वर्षा हो सकती है. आमतौर पर मध्यम वर्षा हो सकती है. 5 से 6 जुलाई के आसपास सारण, सिवान, गोपालगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण जिलों में कहीं-कहींं भारी वर्षा भी हाेने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 14 से 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने का अनुमान है. आज का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन