Samastipur News:परिजनों से मिलकर विधायक ने दी सांत्वना
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 09 Aug 2025 6:56 PM
प्रखंड के भदैया में शनिवार को एनडीए कार्यकर्ता हीरालाल सहनी के परिजनों से विधायक राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की.
Samastipur News: मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के भदैया में शनिवार को एनडीए कार्यकर्ता हीरालाल सहनी के परिजनों से विधायक राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए परिजनों को सांत्वना दी. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हीरालाल सहनी के असामयिक निधन से से एनडीए ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता को खो दिया है. जिसकी भरपाई संभव नहीं है. गौरतलब है कि बीते दिनों नून नदी में डूबने से हीरालाल सहनी की मौत हो गई. मौके पर भाजपा पंचायत अध्यक्ष कंचन चौधरी, विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार, बमबम सहनी सहित कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










