Samastipur News:विधायक आलोक मेहता का किया गया अभिनंदन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:विधायक आलोक मेहता का किया गया अभिनंदन

वर्ष 2015 से लगातार उजियारपुर विधानसभा के लोगों ने जो भरोसा जताया है उसके ऋणी हैं.

विज्ञापन

Samastipur News:दलसिंहसराय : वर्ष 2015 से लगातार उजियारपुर विधानसभा के लोगों ने जो भरोसा जताया है उसके ऋणी हैं. आज उसी का परिणाम है कि जो हमारे जैसे लोगों पर पूर्ण भरोसा करते लगातार तीसरी बार विधायक बनाया है. यह आप सबों का स्नेह तथा आशीर्वाद है. यह बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह उजियारपुर विधायक आलोक मेहता ने रविवार को दलसिंहसराय प्रखंड मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह सह नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान कही. उन्होंने कहा कि यह सम्मान हमारा नहीं होना चाहिए बल्कि यहां के मतदाताओं का होना चाहिए. जिसके बदौलत हमें तीसरी बार जीत मिली है. श्री मेहता के तीसरी बार विधायक पद पर विजयी होने के बाद प्रखंड आगमन पर सीमा क्षेत्र में प्रवेश किये जाने पर दर्जनों बाइक एवं चारपहिया वाहन द्वारा आगवानी कर जमकर स्वागत किया गया. अतिथियों द्वारा विधायक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. जाबिर हुसैन, प्रधान महासचिव राज दीपक, प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार, जिपा हेमलता कुमारी, अमरकांत कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, चंदन कुमार, प्रभात कुमार यादवेंदु, सुनील कुमार, सुभाष राय, डॉ.खुर्शीद, नवनीत कुमार, प्रमोद दास, डॉ. सुखदेव महतो, वीर बहादुर महतो, विंदेश्वरी प्रसाद राय, मो. जमील, प्रमोद दास मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन