मंत्री ने मृतक के आश्रितों को दिया चेक

बिहार सरकार के मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी ने हजपुरवा पंचायत के मनरेगा भवन परिसर में रविवार को छह मृतक के आश्रितों को सहायता चेक प्रदान किया
कल्याणपुर : बिहार सरकार के मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी ने हजपुरवा पंचायत के मनरेगा भवन परिसर में रविवार को छह मृतक के आश्रितों को सहायता चेक प्रदान किया. मंत्री का कहना है कि नीतीश सरकार पीड़ितों व गरीबों के विकास के लिए कृत संकल्पित है. इसको लेकर कई प्रकार की लाभकारी योजनाएं चलायी जा रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना का चेक वितरण किया गया है. मृतक उदेश्वर दास के आश्रित सुनीता देवी, अरविंद कुमार के आश्रित विश्वनाथ ठाकुर, सुनील के सामिया देवी, विक्रम कुमार के रामस्वार्थ साह, सोनू कुमार के रंजू देवी को बीस-बीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. मौके पर पूर्व जिपा प्रमोद सिंह, बीडीओ देवेंद्र कुमार, सीओ शशिरंजन आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










