ePaper

पुतला दहन कर माले कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Updated at : 30 Jun 2024 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
पुतला दहन कर माले कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने रविवार को अंगारघाट चौक पर गया में पत्रकार को खुलेआम गोली मारने की धमकी देने के विरोध में पुतला दहन कर प्रतिरोध सभा की

विज्ञापन

उजियारपुर : भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने रविवार को अंगारघाट चौक पर गया में पत्रकार को खुलेआम गोली मारने की धमकी देने के विरोध में पुतला दहन कर प्रतिरोध सभा की. अध्यक्षता शमीम मंसूरी ने की. सभा को संबोधित करते हुए महावीर पोद्दार ने कहा कि गया के एक कालेज की अनियमितता से संबंधित समाचार अखबार में पत्रकार ने प्रकाशित किया था. जिससे बौखला कर भाजपा नेता पंकज मिश्रा ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार को खुलेआम गोली मारने की धमकी दी है. इससे उनके पूरे परिवार दहशत में हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू की सरकार में जहां कानून व्यवस्था ध्वस्त हो रही है. वहीं आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है. कार्यकर्ताओं ने सरकार से पत्रकारों को सुरक्षा एवं सुविधाएं देने एवं धमकी देने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की. सभा को प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, दिलीप कुमार राय, तन्नजय प्रकाश, हरिकांत गिरि, मो. अब्दुल सलाम, हरेकृष्ण राय, मो. जासिम, मो. शकुर, रामनरेश साह, जागेश्वर राय, मंटुन राय ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन