Samastipur :महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने की आम हड़ताल पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
Samastipur :महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने की आम हड़ताल पर चर्चा

प्रखंड के गावपुर में गुरुवार को महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें 9 जुलाई को आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

उजियारपुर . प्रखंड के गावपुर में गुरुवार को महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें 9 जुलाई को आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी. इसकी तैयारी में चौक-चौराहों पर 7 एवं 8 जुलाई को नुक्कड़ सभा करने एवं गांवों में जीबी बैठक कर आमजन को इसके मुख्य मुद्दाें से अवगत कराने का निर्णय लिया गया. मांगों के साथ आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए जागरुकता व सर्वसम्मति से उजियारपुर के विभिन्न क्षेत्रों की मुख्य सड़कों को जाम करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सीपीएम के रामाश्रय महतो, सुरेन्द्र सिन्हा, उपेन्द्र राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामलौलिन राय, दिनेश पासवान, मनोज कुमार, सीपीआई के आनंद वर्धन सिंह, विन्देश्वर सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय कुमार, अशोक पुष्पम, माले नेता गंगा पासवान, सनोज कुमार, राम कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन