ट्रैक पार करना पड़ा भारी! मालगाड़ी की चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत
सांकेतिक तस्वीर
समस्तीपुर के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के पास एक अधेड़ व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान रामचंद्र गिरी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है.
Samastipur News: स्थानीय विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की देर रात रेल ट्रैक पार करने के दौरान एक अधेड़ मालगाड़ी की चपेट में आ गए. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
Vidyapatinagar News: ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
मृतक की पहचान विद्यापतिधाम निवासी स्व. खिलाड़ी गिरी के 52 वर्षीय पुत्र रामचंद्र गिरी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि वह रात में रेलवे स्टेशन के पास पैदल ट्रैक पार कर रहे थे. उन्हें लगा कि पास में खड़ी मालगाड़ी स्थिर है, लेकिन इसी दौरान मालगाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी. ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए.
इलाज के लिए ले जाया गया, नहीं बच सकी जान
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल रामचंद्र गिरी को दलसिंहसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
परिवार में पसरा मातम
घटना के बाद मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. आसपास के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पार करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए