ईशांत हत्याकांड पर पप्पू यादव का हुंकार, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ने का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
ईशांत हत्याकांड पर गरजे सांसद पप्पू यादव, बोले- न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ूंगा

समस्तीपुर में ईशांत हत्याकांड के विरोध में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया और कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस मामले की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी.

विज्ञापन

Samastipur News: बंगराहा निवासी ईशांत हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को कांचा स्थित क्रांति मैदान में आयोजित जनसभा में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला. बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया और कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस मामले की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी.

Vidyapatinagar News: न्यायिक जांच और स्पीडी ट्रायल की मांग

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि ईशांत की हत्या केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाली घटना है. उन्होंने मामले की न्यायिक जांच कराने, स्पीडी ट्रायल चलाने तथा दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग की. साथ ही पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता बताई.

सरकार पर बोला हमला

जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और गरीब, दलित तथा पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार को कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए.

50 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग

पप्पू यादव ने राज्य सरकार से ईशांत के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की. उन्होंने कहा कि संसद के आगामी मानसून सत्र में भी वह इस हत्याकांड का मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे और न्याय सुनिश्चित कराने के लिए आवाज बुलंद करेंगे.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

सभा में मौजूद लोगों ने भी ईशांत हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की. कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नेता अमरजीत ठाकुर ने की तथा संचालन कौशलेंद्र कुमार ने किया. सभा को राजद नेता अमरेश राय, परम राय, डॉ. संतोष कुमार, राम कुमार यादव, राम प्रवेश यादव, डॉ. रवि यादव, मनीष यादव और सतीश यादव सहित कई नेताओं ने संबोधित किया.


विज्ञापन
Girija Nandan Sharma

लेखक के बारे में

By Girija Nandan Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन