Samastipur News:पूर्व विधायक ने रेलमंत्री से की कई मांग

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:पूर्व विधायक ने रेलमंत्री से की कई मांग

पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने केन्द्रीय रेल मंत्री से हसनपुर रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधा व प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन

Samastipur News:हसनपुर : पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने केन्द्रीय रेल मंत्री से हसनपुर रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधा व प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने की मांग की है. इसके साथ ही हसनपुर से लंबी दूरी दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, अमृतसर आदि जगहों के लिए ट्रेनों का परिचालन करने व महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव हसनपुर स्टेशन पर करने की मांग की है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों की ओर से उठाई गई मांगों के अनुरूप उन्होंने यह कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेलवे जंक्शन यात्री व माल भाड़ा देने में आगे है. बावजूद यहां लंबी दूरी के ट्रेनों का ठहराव नहीं हो रहा है. सहरसा, खगड़िया, जमालपुर होते हुए कोलकाता के लिए साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन का इस हसनपुर रूट से करने की मांग करते हुए कहा है कि इस रूट से एक भी कोलकात्ता के लिए ट्रेन का परिचालन नहीं हो रहा है. बिथान-कुशेश्वर स्थान रेललाइन का कार्य धीमी गति से हो रहा है. निर्माण कार्य में और भी तेजी लाने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन