ePaper

Samastipur News:हड़ताल की सफलता को लेकर किया जागरूक

Updated at : 23 Jun 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:हड़ताल की सफलता को लेकर किया जागरूक

9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी घोषित आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता रामजतन सिंह राकेश ने की.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : अखिल भारतीय संयुक्त श्रमिक संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा व संयुक्त खेत मजदूरों ने चार संशोधित श्रम कानून रद्द करने, किसानों का कर्ज माफ करने, सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून दर्जा देने, मनरेगा योजना में कटौती बंद करने, बिहार में बाजार समिति पुनः चालू करने सहित अन्य मांगों को लेकर 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी घोषित आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता रामजतन सिंह राकेश ने की. इसमें मुख्य रूप से आम हड़ताल को लेकर गांव-गांव जाकर किसानों मजदूरों सहित आम जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रचार कर गांव से लेकर प्रखंड एवं जिलों में आम हड़ताल की सफलता के लिए विस्तृत योजना बनाई गई. आमलोगों को जागरुक करने का कार्य आरंभ किया गया. मौके पर सत्यनारायण सिंह, महावीर पौद्दार, देवेन्द्र सिंह, उपेंद्र राय, दिलीप राय, रामकिशोर सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन