ePaper

Samastipur News:मशीन के सहयोग से करायी गयी गन्ने की रोपाई

Updated at : 13 Oct 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:मशीन के सहयोग से करायी गयी गन्ने की रोपाई

चीनी मिल की ओर से ऑटोमेटिक कैन कटर प्लांटर से अक्टूबर गन्ना रोपाई कार्य का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:हसनपुर : चीनी मिल की ओर से ऑटोमेटिक कैन कटर प्लांटर से अक्टूबर गन्ना रोपाई कार्य का शुभारंभ किया गया. शुभारंभ नारायण पीपर के किसान मनीष कुमार राय के खेत में कराया गया. जहां काफी संख्या में चीनी मिल के कर्मी व किसान मौजूद थे. पटसा में भी गन्ना रोपाई कार्य कराया गया. चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने किसानों से गन्ना खेती से होने वाले फायदे के बारे में बताया. गन्ना की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया. बताया कि गन्ना रोपाई में सहयोग राशि भी दी जा रही है. रोपाई के समय गन्ना प्रभेद के चयन को लेकर सुझाव दिये. बताया कि रोपाई में वैज्ञानिक पद्धति व यांत्रिकीकरण का सहारा लें. किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना सलाहकार शंभू प्रसाद राय ने अधिकाधिक क्षेत्र में गन्ने की खेती करने के लिए प्रेरित किया. अन्य फसलों की अपेक्षा गन्ना की फसल को लाभकारी बताया. उन्होंने गन्ना फसल के साथ-साथ अंतरवर्ती खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया. अंतरवर्ती खेती करने से किसानों को एक ही लागत में दोगुना मुनाफा होगा. जिससे किसान समृद्ध होंगे. उन्होंने बताया कि पूर्व में किसानों को रोपाई से लेकर कटाई तक में मजदूरों की कमी की समस्या झेलनी पड़ती थी. लेकिन वर्तमान में मिल प्रबंधन ने यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देकर ऐसे-ऐसे यंत्र को किसानों को उपलब्ध कराया है जिससे गन्ना रोपाई से गन्ना छिलाई, कटाई व लदाई तक के कार्य मशीन से ही किये जा सकते हैं. किसानों ने भी अपनी समस्याओं को उठाया. जिसके हल भी बताये. मौके पर शम्भू प्रसाद राय, उप महाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद, रोहित कुमार राय, सुधांशु कुमार, किसान संजय कुमार मिश्रा, धीरज राय, राजीव राय, संतोष कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन