ePaper

Samastipur News:आसनसोल से भटका हुआ बच्चा समस्तीपुर जंक्शन से बरामद

Updated at : 27 Nov 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:आसनसोल से भटका हुआ बच्चा समस्तीपुर जंक्शन से बरामद

रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने दो बच्चों को रेस्क्यू किया है. इसमें एक बच्चा आसनसोल से भटका हुआ था.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने दो बच्चों को रेस्क्यू किया है. इसमें एक बच्चा आसनसोल से भटका हुआ था. जबकि दूसरी बच्ची हलई की रहने वाली है. जानकारी के अनुसार देर रात जवान सुमित कुमार, रोहित कुमार व ज्योति कुमारी गश्त के दौरान प्लेटफार्म 5 पर लावारिस हालत बच्चे घूमते हुए मिले. बाद में ज्योति कुमारी के पूछताछ करने पर थाना हलई बताया. साथ ही बच्ची ने यह भी बताया कि हमको दोस्त के घर दानापुर जाना है. समस्तीपुर आ के भटक गई है. महिला आरक्षी के सहयोग से बच्ची को लेकर पोस्ट पर लाया गया. इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई. पर्यवेक्षक मुन्ना कुमार व बबली कुमारी को नाबालिग बच्ची को देखरेख एवं अग्रिम कार्यवाही के लिए दिया गया. दूसरे मामले में सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी व अवधेश कुमार झा के गश्ती के क्रम में प्लेटफार्म 2/3 पर 19165 से आसनसोल के रहने वाले किशोर को रेस्क्यू किया गया. वह 7- 8 दिनों से हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी आदि से भटकते हुए समस्तीपुर पहुंच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन