समस्तीपुर सहित पूमरे के 26 स्टेशन पर लोकल पुलिस की तैनाती

Updated at : 18 Feb 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर सहित पूमरे के 26 स्टेशन पर लोकल पुलिस की तैनाती

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिग के माध्यम से कुंभ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के स्टेशनों पर होने वाले अत्यधिक भीड़ से निपटने के लिए समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

समस्तीपुर: सोमवार की देर शाम मुख्य सचिव अमृत लाल मीना ने पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिग के माध्यम से कुंभ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के स्टेशनों पर होने वाले अत्यधिक भीड़ से निपटने के लिए समीक्षा बैठक की. इस बाबत सीपीआरओ सरस्वती चंद ने बताया कि इस समीक्षा बैठक में एडीजी रेलवे, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी मुख्यालय, बिहार के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे. इस समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मेला समाप्ति तक बिहार के प्रमुख 35 स्टेशनों पर क्राउड मैनेजमेंट हेतु जिला पुलिस की तैनाती की जाएगी. इनमें पूर्व मध्य रेल के 26 स्टेशन शामिल हैं. इस दौरान रेलवे जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु लगातार संवाद किया जाएगा. सभी प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा जहां पर्याप्त रोशनी सहित सभी प्रकार की यात्री सुविधा उपलब्ध होगी. स्टेशनों पर ट्रेनों के आवागमन की जानकारी उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से लगातार प्रसारित की जाएगी.स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर भीड को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म के मुख्य द्वार पर ही टिकटों के जांच के बाद ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश दिया जाएगा. स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नियमित ट्रेनों की तरह ही प्राथमिकता के आधार परिचालित की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन