Samastipur News:कृष्ण कथा से पहले रामकथा सुनने से मिलता है मोक्ष : दास

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:कृष्ण कथा से पहले रामकथा सुनने से मिलता है मोक्ष : दास

प्रखंड क्षेत्र के पतैलिया स्थित गिरीश मधु कुंज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन परमहंस आश्रम अयोध्या से आये कथा वाचक मनोहर दास ने कहा कि कृष्ण कथा से पूर्व रामकथा सुनने से मोक्ष मिलती है.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखंड क्षेत्र के पतैलिया स्थित गिरीश मधु कुंज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन परमहंस आश्रम अयोध्या से आये कथा वाचक मनोहर दास ने कहा कि कृष्ण कथा से पूर्व रामकथा सुनने से मोक्ष मिलती है. इस कारण कथा अवश्य सुननी चाहिए. कथावाचक ने गजग्राह की कथा, समुद्र मंथन, महिनी अवतार, देवासुर संग्राम, राजा बली, भगवान श्रीविष्णु के वामन अवतार, मत्स्यावतार की कथा के साथ सूर्यवंश के विभिन्न राजाओं का भी वर्णन किया. उन्होंने कथा के दौरान सूर्यवंशी राजा अंबरीश, सौभरि, मानधाता, त्रिशंकु, हरिश्चंद्र, सगर चरित्र, भागीरथ चरित्र, गंगावतरण के साथ श्रीकथा भी सुनाई. कथावाचक ने चंद्रवंश का वर्णन किया. इनमें जमदग्नि, परशुराम, विश्वामित्र, ययाति, दुष्यंत आदि की भी चर्चा की गयी.

सर्पदंश का शिकार रेफर

कल्याणपुर : स्थानीय गांव में रविवार की रात शौच के लिए जा रहे महेश्वर राम के पुत्र रोशन राम सर्पदंश का शिकार हो गया. अस्पताल में तैनात डॉ कुमोद रंजन ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prem Kumar

लेखक के बारे में

By Prem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन