जनता दरबार में सुने गये भूमि विवाद के मामले

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में सुने गये भूमि विवाद के मामले

स्थानीय थाना परिसर में रैयती भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर आयोजित शिविर में 11 मामलों की सुनवाई हुई.

विज्ञापन

हसनपुर : स्थानीय थाना परिसर में रैयती भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर आयोजित शिविर में 11 मामलों की सुनवाई हुई. इसमें दोनों पक्षों को आवश्यक सुझाव दिये गये. मौके पर विकास कुमार, अरविंद कुमार, सुनील भारती, मो. शकील अहमद आदि मौजूद थे. मोरवा : हलई थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ. इसमें जमीनी विवाद से जुड़े आधा दर्जन मामले की सुनवाई की गई है. थाना अध्यक्ष अशोक कुमार और अंचलाधिकारी आलोक रंजन के द्वारा विभिन्न पंचायत से आये फरियादियों की समस्या पर सुनवाई करते हुए मामले को निष्पादित किये जाने की दिशा में पहल की गई. हालांकि, इस क्रम में एक ही मामले को निष्पादित किया गया. मौके पर विभिन्न पंचायत से आये दर्जनों फरियादी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन