Accident news from Samastipur:रोसड़ा में नाला निर्माण में कार्यरत मजदूर को ट्रक ने कुचला, मौत
Published by : PREM KUMAR Updated At : 04 May 2025 11:20 PM
शहर के अंबेडकर चौक पुरानी बस पड़ाव के निकट एसएच 55 किनारे नाला निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया
Accident news from Samastipur:रोसड़ा : शहर के अंबेडकर चौक पुरानी बस पड़ाव के निकट एसएच 55 किनारे नाला निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. जिससे घटनास्थल पर ही मजदूर की मौत हो गई. मजदूर की पहचान पांचूपुर निवासी हरेराम राम (60) के रूप में हुई है. देखते ही देखते घटनास्थल के निकट लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक ने वाहन को वहीं छोड़ फरार हो गया. यह घटना संध्या करीब 5:00 बजे की बताई जाती है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया. जानकारी के अनुसार मजदूर हरेराम राम नगर परिषद के शिव शक्ति नामक एनजीओ के अधीन सफाई मजदूर का काम करता था.
– सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा
एनजीओ द्वारा सुबह 6:30 बजे से 12:30 बजे तक पूरे शहर में सफाई कर्ज कराया जाता था. ओवर टाइम में मजदूर नाला निर्माण कार्य में भी मजदूरी कर लिया करता था. परिणाम स्वरूप लोगों ने बताया कि नाला कार्ड के लिए बालू सीमेंट के मिक्सर को कराई में उठाकर मजदूर मिस्त्री के पास ले जा रहे थे. इसी क्रम में अंबेडकर चौक से दुर्गा स्थान की ओर तेज गति से आ रही एक खाली ट्रक ने उसे कुचल दिया. घटना को देख ट्रक चालक ने वाहन को वहीं छोड़ भागने में सफल रहा. इस सड़क पर वाहनों के अनियंत्रित एवं तेज रफ्तार से आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे.– घटना के बाद ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हुआ चालक
बता दें कि मृत मजदूर को चार पुत्री एवं तीन पुत्र हैं. इसमें छोटा पुत्र मिथुन नगर परिषद में ही मजदूरी करते हैं. दो पुत्र धर्मेंद्र और जितेंद्र बाहर रहकर मजदूरी करते हैं. मृतक की पत्नी सलिया देवी एवं उनके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










