Samastipur News:क्रांतिकारी बदलाव ला रहा कृषि ज्ञान वाहन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:क्रांतिकारी बदलाव ला रहा कृषि ज्ञान वाहन

बिनीता सतपथी ने बताया कि पीपरा कोठी स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित तीन दिवसीय कृषि, मत्स्यिकी एवं पशुधन उन्नति मेला सह किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित प्रसार शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बिनीता सतपथी ने बताया कि पीपरा कोठी स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित तीन दिवसीय कृषि, मत्स्यिकी एवं पशुधन उन्नति मेला सह किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया. मेला में कृषि ज्ञान वाहन के माध्यम से किसानों को परंपरागत कृषि, फल, सब्जी, फूल, मशरूम व अन्य लाभदायक फसलों के उत्पादन की जानकारी दी गई. डॉ. एके सिंह ने चतुर्थ कृषि रोड मैप के विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कृषि ज्ञान वाहन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. कहा कि यह वाहन किसानों को कृषि संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है. किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन